बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
दिनांक 1 मई 2025 को छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा आम सभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव 2025 से 28 तक के लिए चंद्रा सामुदायिक भवन, त्रिवेणी नगर, जबड़ापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुआ। उक्त दिवस में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से कूर्मि प्रदीप कौशिक चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ. हेमंत कौशिक एवं राजेन्द्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में आजीवन सदस्य मौजूद रहे। साधारण सभा की चुनावी बैठक के प्रारंभ में इच्छुक उम्मीदवारों ने नियमानुसार अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
मंच के लिए सभी 22 पदों हेतु प्राप्त एक-एक नामांकन की छानबीन के बाद चुनाव परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के पूर्व कार्यक्रम का संचालन तत्कालीन प्रदेश महासचिव डॉ. विश्वनाथ कश्यप द्वारा किया गया, जिसमें संरक्षक इंजीनियर सिद्धेश्वर पाटनवार, पूर्व प्रांताध्यक्ष बी आर कौशिक, इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, डॉ निर्मल नायक , महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदिनी पाटनवार, भारती कौशिक एवं संगठन के पूर्व महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के डॉ. जीतेंद्र सिंगरौल ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न फिरका प्रमुखों ने भी साधारण सभा को संबोधित किया।
प्रांताध्यक्ष इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई एवं महासचिव विश्वनाथ कश्यप ने दोपहर के भोजन उपरांत बैठक में आए हुए सभी आजीवन सदस्यों का सम्मान सामाजिक गमछा व कूर्मि पंचांग भेंटकर किया। तदोपरांत चुनाव अधिकारी डॉ. हेमंत कौशिक ने चुने हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से 2025 से 2028 तक के तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर प्रदीप कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. विश्वनाथ कश्यप, देवी चंद्राकर, माला चंद्राकर, महासचिव के पद पर अनिल कुमार वर्मा बिलासपुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ईश्वरी चंद्राकर पंडरिया, प्रदेश सचिव के पद पर ललित कांकड़े रायपुर, सत्येन्द्र कौशिक बेलतरा, देवनारायण कश्यप, श्रीमती कश्यप, प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर रामशंकर कश्यप जरहागांव मुंगेली, तोखन चंद्राकर कुन्डा,जमुना पाटनवार नरेन्द्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में सर्वश्री बीआर वर्मा तिल्दा, पुनीत राम कश्यप बेलतरा, कृष्ण कुमार कौशिक चकरभाठा, अशोक कौशिक बरतोरी, देव चंद्राकर मस्तुरी , ऋषि कश्यप तखतपुर, सुखनंदन कौशिक जरहागांव मुंगेली, अनिल चंदेल रतनपुर का चुनाव किया गया।
निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का सम्मान वरिष्ठ सदस्यों ने किया। इन सभी पदाधिकारियों को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बधाई दी। साधारण सभा की बैठक में डॉ. शारदा कश्यप, द्वारिका कश्यप, यदुनंदन कौशिक, नुरिता कौशिक, संतोष चंद्राकर लगरा लोरमी, महेंद्र चंद्राकर कुंडा कवर्धा, मोहन कश्यप गढ़वट, भुवन वर्मा तिल्दा, यज्ञेश कौशिक, तोखन चंद्राकर, नरेन्द्र कौशिक जांजगीर, रोहित कश्यप लोरमी, राजेन्द्र वर्मा, सुरेश कौशिक, रामाश्रय कश्यप, कोमल पाटनवार, शरद पाटनवार, पुनाराम कश्यप, डां गणेश कौशिक, रवींद्र पाटनवार, विनय कश्यप, ईश्वर गहवई, विघानंद गहवई, आशा कश्यप, अनिल चंद्राकर, चमन चंद्राकर रायपुर, ज्योति सिंगरौल, रितु कुंभज, स्वाति वर्मा, सरिता वर्मा, गायत्री कौशिक, सुमन कौशिक, जितेन्द्र पाटनवार, हिमांशु कौशिक, रेखा कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय मौजूद थे। अंत में आभार प्रदर्शन महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ. शारदा कश्यप ने किया।