
: मध्य प्रदेश के रीवा से सामाजिक क्रांति का आगाज
Mon, Jul 17, 2023
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय
रीवा, मध्य प्रदेश (सच्ची बातें)।
रीवा जिले से सामाजिक क्रांति का आगाज हुआ। यहां एक सामाजिक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रहे लोगों ने अलग-अलग विषयो पर गहन चर्चा की। इसमें समाज मे व्याप्त सामाजिक बुराइयां नशा, अशिक्षा, मृत्यु भोज जैसे विषयों और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने जाने माने चिकित्सक डॉ दिनेश पटेल, सरदार सेना मध्यप्रदेश प्रभारी डॉक्टर रामायण पटेल, सरदार सेना जिला अध्यक्ष राज पटेल, सरदार सेना सीधी जिला डॉक्टर मनोज पटेल, इंजी. सुनील पटेल, धर्मेंद्र पटेल बेलहा, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल, बीरेन्द्र पटेल, विनय, कुलदीप, डॉक्टर राजकुमार पटेल, प्रिंसिपल नमिता पटेल, एडवोकेट आभा पटेल, इंजी. शिप्रा पटेल, नरेंद्र पटेल रेंजर, डॉक्टर राजेश कुशवाहा, डॉक्टर प्रकाश पटेल, डॉक्टर शिवदयाल लोनिया, डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, सिद्धेश्वर, ओमप्रकाश पटेल, पवन पटवारी, धनंजय पटेल, मास्टर रमेश पटेल, मास्टर शेषमणि पाल, मास्टर बीके पटेल, मास्टर संतोष सिंह, शत्रुघन पटेल, सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।सबने निर्णय लिया है कि इस तरह की सामाजिक बैठकों का क्रम अब गांव गांव में शुरू किया जाएगा। सभी को जागरूक कर समाज को सामाजिक रूप से सशक्त किया जाएगा।