डॉ. राजू पटेल, अदलहाट (मिर्जापुर) सच्ची बातें ।
मिर्जापुर मंडल के तीरंदाजों ने शुक्रवार को चंदौली के मध्य नेशनल इण्टर कालेज, सैयदराजा में सम्पन्न 69वीं प्रदेशीय तीरंदाजी विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के बालक/बालिका सभी वर्गों में प्रदेश में ओवर ऑल चैंपियन बनकर प्रदेश में मंडल का परचम लहराया है। इसके साथ ही यह साबित कर दिया कि प्रदेश के तीरंदाजी में मिर्जापुर के खिलाड़ी लक्ष्य भेद कर सटीक निशाना लगाने में महारथ हासिल है। पिछले वर्ष भी मंडल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में मेडल जीता था।
बालक/बालिका आयु वर्ग -अंडर 14, 17 व 19 के सभी वर्गों में चैंपियन के साथ 25 स्वर्ण, 15 रजत, 10 कांस्य पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र को तीरंदाजी का गढ़ माना जाता है क्यों कि पिछड़े इलाका होने के बावजूद यहां के खिलाड़ियों में तीरंदाजी को लेकर काफी उत्साह रहता है। इसके साथ ही मिर्जापुर व भदोही के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को सफलता तक पहुंचाया।
टीम को इस मुकाम पर पहुंचने में टीम मैनेजर जगदम्बा प्रसाद (सोनभद्र), टीम कोच सुमंगला शर्मा व बलिराम कृष्ण यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।प्रदेश ओवर ऑल चैंपियन होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान, जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर), मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल,जनपदीय क्रीड़ा सचिव सोनभद्र सुनील कुमार राव,जनपदीय क्रीड़ा सचिव भदोही चंदबली सिंह, सतीश कुमार सिंह (मिर्जापुर) ने बधाई दी है।
इन तीरंदाजों ने टीम में निभाई अपनी भूमिका:
बालक वर्ग के अंडर -14 इण्डियन राउण्ड में सोनभद्र के आदर्श इंका राबर्ट्सगंज के सूर्यांश नारायण प्रजापति, अंकित, संत जेवियर्स स्कूल के आदित्य।
अंडर 17- रिकर्व राउण्ड में सोनभद्र के आदर्श इंका राबर्ट्सगंज के संगम पाल, धैर्य त्यागी, मुगांक पुंडीर, राजा शारदा इंका० के अखिलेश गुप्ता।
इण्डियन राउण्ड में सोनभद्र के आदर्श इंका० के प्रियांशु कुमार, रतन दीप, चन्दन, अंकित यादव।
अंडर -19 रिकर्व राउण्ड में सोनभद्र के आदर्श ईका राबर्ट्सगंज के युवराज, जनता इंका० के दीपक कुमार, इन्द्रदेव कुमार, राजा शारदा इंका० के शुभम यादव।
इण्डियन राउण्ड में सोनभद्र के आदर्श इंका० के विशाल मौर्य, विशाल प्रजापति, राणा शारदा इंका० के शिवम कुमार।
कम्पाउण्ड राउण्ड में मिर्जापुर के विन्ध्य विद्यापीठ इंका० के प्रियांशु मोदनवाल, भदोही के विभूति नारायण इंका० के उमंग यादव, सोनभद्र के आदर्श इंका. के मनोज।
बालिका वर्ग के अंडर-17 बालिका वर्ग इण्डियन राउण्ड में सोनभद्र जिले के राजा शारदा इंका० राबर्ट्सगंज की हीरा, सोनी, शिवांगी, आंचल यादव।
रिकर्व राउण्ड में राजा शारदा इंका० राबर्ट्सगंज की सुलेखा यादव, हेमलता, व पीएम श्री इंका की नन्दनी मौर्य। मिर्जापुर के विन्ध्य विद्यापीठ इंका० की नेहा।
कम्पाउण्ड राउण्ड में सोनभद्र के राजा शारदा इंका० की वर्षा कुमारी।भदोही के इन्द्रजीत इंका० की वसुधा गुप्ता।
बालिका वर्ग के अंडर -14 इण्डियन राउण्ड में अंशिका पाल आदर्श इंका० राबर्ट्सगंज,अनन्या संत नेवियस राबर्ट्सगंज। अंडर -19 इण्डियन राऊण्ड में सोनभद्र जिले की सोनम यादव (राजा शारदा इंका० राबर्ट्सगंज, आयुषी प्रजापति (आदर्श इंका सोनभद्र), खुशबू विश्वकर्मा विभूति नारायण इंका० भदोही)। रिकर्व राउण्ड में सोनभद्र के राजा शारदा इंका की दिक्षा मिश्रा, मिर्जापुर के विन्ध्यपीठ इंका० विन्ध्याचल की श्रेया मिश्रा ने सराहनीय प्रदर्शन किया।